महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन,लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार प्लेन क्रैश का शिकार हो गई। इस हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं, बारामती से प्लेन क्रैश का वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये हादसा कितना भयानक था।

अजित पवार आज सुबह मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे। अजित पवार के विमान में उनके अलावा 4 अन्य लोग भी सवार थे। अजित पवार चुनाव प्रचार करने के लिए बारामती पहुंचे थे। वहीं, लैंडिंग के दौरान रनवे पर उनका प्लेन अचानक क्रैश हो गया, जिसमें सभी पांच लोगों की जान चली गई।

विमान में लगी भीषण आग

डिप्टी सीएम के प्लेन क्रैश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हादसा इतना भयानक था कि विमान के परखच्चे उड़ गए और प्लेन दो हिस्सों में टूट गया। प्लेन क्रैश के बाद विमान में आग लग गई और काले धुएं का गुबार उठने लगा।

हादसे की भनक लगते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। काफी समय तक अजित पवार की हालत पर सस्पेंस बना रहा, जिसके बाद उनकी मौत की पुष्टि कर दी गई।

हादसे की जांच जारी

विमान हादसे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। खबरों के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ विमान डिप्टी सीएम का प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन था। घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!