बड़ा हादसा: लोगों से भरी पिकअप पलटी, 2 की मौत, 30 से अधिक घायल…

कवर्धा। कबीरधाम जिले के सरोधा के पास पलानी घाट में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में वाहन चालक श्रवण साहू की 14 वर्षीय बेटी उर्वशी साहू और एक अन्य महिला मुखिन बाई की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।परिजनों के अनुसार विकासखंड लोहारा के सिंघनपुरी जंगल से साहू परिवार की बेटी की शादी के चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दो पिकअप वाहनों में करीब 100 लोग सवार होकर जा रहे थे। एक वाहन में पुरुष और दूसरे में महिलाएं थीं। सरोधा के पास पलानी घाट में महिलाओं को ले जा रही पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर 10 फीट नीचे खेत में पलट गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वाहन में सवार अधिकांश लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मालवाहक वाहन तेज गति से जा रहा था, तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों में कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद कवर्धा से एंबुलेंस और बचाव दल मौके के लिए रवाना किए गए। घायलों को अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!