चीन में बड़ा विमान हादसा: 133 पैसेंजर्स को ले जा रहा प्लेन पहाड़ियों में क्रैश, आग लगी, कई यात्रियों के मारे जाने की आशंका

चीन में सोमवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हो गया। 133 पैसेंजर्स को ले जा रहा चाइना ईस्टर्न पैसेंजर जेट ग्वांगशी में क्रैश हो गया। जिस पहाड़ी पर यह विमान क्रैश हुआ है, वहां की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। उस पहाड़ी से धुआं उठता नजर आ रहा है। इस हादसे में कितने यात्री मारे गए हैं, यह जानकारी अभी सामने नहीं आई हैं।

हादसे की तस्वीरें देखकर कई यात्रियों आशंका जाहिर की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्रियों को ले जा रहा विमान बोइंग 737 मॉडल का है। इस मॉडल के विमान पहले भी कई बार हादसे का शिकार हो चुके हैं।

पिछले साल हुए दुनिया के बड़े प्लेन हादसे

साल 2021 में दुनिया भर में की एयरलाइंस में 15 जानलेवा हादसे हुए। जिसमें कुल 134 मौतें हुईं। 12 महीने के अंदर भीतर सबसे बड़ी दुर्घटना थी श्रीविजय एयर बोइंग 737-500 की, जो इंडोनेशिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 9 जनवरी 2021 को हुए हादसे में बोर्ड पर सवार सभी 61 लोगों की मौत हो गई।

error: Content is protected !!