पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से 9.114 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त

राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बसंतपुर पुलिस को बड़ी सफलता आज हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 9.114 किलो गांजा बरामद किया गया है। जप्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार थाना बसंतपुर प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को  03 अप्रैल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति मुंदड़ा कुंज जी.ई. रोड के पास अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री के उद्देश्य से बस का इंतजार करते हुए खड़े हैं। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम शिव कुमार राय, सालिक राम एवं श्रीमती पुष्पा बर्मन बताया। पुलिस द्वारा विधिवत तलाशी लेने पर आरोपियों के पास रखे काले एवं भूरे रंग के बैगों से कुल 9.114 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख है। बरामद गांजा को मौके पर विधिवत जप्त किया गया तथा आरोपियों के विरुद्ध थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 148/2026, धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसके पश्चात तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त लोगों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कड़ी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!