पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली टेबलेट के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव। क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मामला  थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। दरअसल पुलिस को 4 फरवरी मुखबीरी सूचना मिला कि दुर्ग का रहने वाला एक व्यक्ति महाकाल टी स्टॉल बायपास रोड़  के पास आकर नशीली टेबलेट बिक्री करता है, थाना स्टॉफ के रात्रि करीब 10ः30 बजे मौका पहुंचकर तस्दीक किया, जो बंद गुमटी में कुछ लोग संदिग्ध अवस्था में दिखाई देने पर घेराबंदी कर पकड़े। आरोपी सौरभ ध्रुव पिता तुलेश ध्रुव उम्र 22 वर्ष साकिन सिकोला भांठा प्रेम नगर दुर्ग थाना मोहन नगर दुर्ग ,तरण सिंह पिता सुखविंदर सिंह उम्र 24 वर्ष साकिन गौरी नगर , रितेश यादव पिता स्रूव.0 राजेश यादव उम्र 19 वर्ष साकिन लखोली नाका चौक, प्रमोद बघेल पिता कन्हैया बघेल उम्र 21 वर्ष साकिन 16 खोली सांई मंदिर के पास , रोहण गायकवाड़ पिता शिवलाल गायकवाड़, गौरी नगर ओ0पी0 चिखली जिला राजनांदगांव (छ0ग0) 06. प्रियांशु चौहान हरिश चौहान  गौरी नगर गली नं. 03 व तारेश सिन्हा पिता पंचराम सिन्हा, लखोली नाका चौक सभी का विधिवत तलाशी लेने पर कब्जे से कुल मादक पदार्थ अल्फ्राजोलम टेबलेट कुल 450 नग वजन 48.06 ग्राम किमती 1350 रूपये एवं नगदी रकम 840 रूपये जुमला किमती 2190 रूपये बरामद हुआ, बरामद नशीली टेबलेट रखने बेचने के संबंध में वैध कागजात की मांग करने पर कोई कागजात नहीं होना बताये। औधधि निरीक्षक प्रवीण चौबे से बरामद नशीली टेबलेट का सत्यापन कराने कराने पर अल्फ्राजोलम नशीली टेबलेट होना प्रमाणित किया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध सबूत पाये जाने हिरासत में लेकर थाना लाया गया, आरोपियों के खिलॉफ अप0क्र0 93/26 धारा नाराकोटिक्स ड्रग्स एण्ड साईक्रोट्रोपिक सब्सटानसिस एक्ट 1985 की धारा 21 (बी) कायम कर विवेचना में लिया गया जाकर मामले में सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!