
लाइफस्टाइल डेस्क। आजकल हर किसी के पास बड़ा गार्डन नहीं होता, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप ताजे, पौष्टिक फल उगाने का आनंद नहीं ले सकते। अगर आपकी बालकनी में धूप आती है, तो आप वहां आसानी से कुछ फ्रूट प्लांट्स उगा सकते हैं।
वैसे अब बालकनी गार्डनिंग एक नया ट्रेंड बन गया है, जिससे न सिर्फ हरियाली बढ़ती है बल्कि आपको केमिकल-फ्री फल भी मिलते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फलों को उगाने के बारे में,जिन्हें आप बड़ी ही आसानी से अपनी बालकनी गार्डन में उगा सकते हैं।
बालकनी में कौन-से फल उगा सकते हैं?
- टमाटर- टमाटर बालकनी गार्डनिंग के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इसे 12-14 इंच के गमले में अच्छी धूप और नियमित पानी के साथ उगाया जा सकता है। टमाटर के पौधों को सहारे की जरूरत होती है और 60-80 दिनों में ये फल देने लगते हैं।

(Picture Courtesy: Freepik)
- नींबू- नींबू का ड्वार्फ वैरायटी पौधा 16-18 इंच के गमले में उगाया जा सकता है। इसे भरपूर धूप, नियमित खाद और समय-समय पर छंटाई की आवश्यकता होती है। यह पौधा साल में कई बार फल देता है।
- पपीता- पपीते के ड्वार्फ पौधे अब गमलों के लिए भी उपलब्ध हैं। इन्हें बड़े गमले (20-24 इंच) में उगाएं और अच्छी धूप में रखें। 6-8 महीने में यह फल देने लगता है।
- स्ट्रॉबेरी- स्ट्रॉबेरी छोटे कंटेनर या हैंगिंग बास्केट में भी आसानी से उगाई जा सकती है। इसे कम से कम 6 घंटे की धूप चाहिए होती है। नियमित पानी और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर देने से यह मीठे और रसदार फल देती है।

(Picture Courtesy: Freepik)
- अमरूद- अमरूद का छोटा पौधा गमले में भी खूब फल देता है। इसे थोड़ी धूप,ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर और समय पर पानी चाहिए होता है। सालभर में यह फल देना शुरू कर देता है।
- केला- केले की ड्वार्फ वैरायटी अब मार्केट में आसानी से मिल जाती हैं। इसे बड़े कंटेनर में उगाएं, धूप, नमी और ऑर्गेनिक खाद दें।यह पौधा बालकनी में भी फल दे सकता है।

(Picture Courtesy: Facebook)
बालकनी में फल उगाना न केवल जगह के सही इस्तेमाल का बेस्ट तरीका है, बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। थोड़ी जानकारी और सही देखभाल से आप अपने घर में ही एक मिनी फ्रूट गार्डन लगा सकते हैं।
