राजनांदगांव। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया के द्वारा पुलिस चौकी चिचोला थाना छुरिया में लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया था, कि अज्ञात आरोपी के द्वारा अलग- अलग मोबाईल नंबर से प्रार्थिया का न्यूड फोटो एवं विडियो वाट्सअप एवं इंटरनेट के माध्यम से भेजकर वायरल करने की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्व अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस अधीक्षकअंकिता शर्मा के निर्देशन व मार्गदर्शन पर पुलिस चौकी चिचोला चौकी प्रभारी योगेश पटेल व हम0 स्टाप के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ आरोपी के मोबाईल नंबर का तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी जनक लाल साहू पिता रामप्रसाद साहू उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम केालिहापुरी होना पाया गया जिसे पूछताछ कर जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायालय डोंगरगढ के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

