Manmohan Singh Funeral VIDEO: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन (Manmohan Singh immersed in Panchtatva) हो गए हैं। नई दिल्ली के निगमबोध घाट (Nigambodh Ghatt) पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार दोपहर 12.58 बजे सरदार रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया। बड़ी बेटी उपिंदर सिंह (65), दूसरी बेटी दमन सिंह (61) और तीसरी बेटी अमृत सिंह (58) अंतिम संस्कार के वक्त मौजूद रहीं। अंतिम संस्कार से पहले घाट पर मनमोहन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुखाग्नि मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और नरेंद्र मोदी (Narendra Modi ) भी शामिल होकर उन्हें जीवन की अंतिम विदाई दी। इस दौरान भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक (Jigme Khesar Namgyel Wangchuck) भी मौजूद रहे।
#WATCH | Former Prime Minister #DrManmohanSingh laid to rest with full state honours after leaders and family paid last respects at Nigam Bodh Ghat in Delhi.
Former PM Dr Manmohan Singh died on 26th December at AIIMS Delhi.
(Source: DD News) pic.twitter.com/MvAJsZefrt
— ANI (@ANI) December 28, 2024
#WATCH | Last rites of former Prime Minister #DrManmohanSingh performed at Nigam Bodh Ghat in Delhi.
(Source: DD News) pic.twitter.com/2dXTM9hxiX
— ANI (@ANI) December 28, 2024
साथ ही अंतिम संस्कार कार्यक्रम में CDS और तीनों सेना के अध्यक्ष, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी, रायबरेली सांसद राहुल गांधी, वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई दिग्गज नेता शामिल होकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।