कोमल जंघेल की नामांकन रैली में शामिल हुए डॉ. रमन, बृजमोहन सहित कई नेता

राजनांदगांव। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल की जीत सुनिश्चित करने नामांकन के आज आखिरी दिन प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के भाजपा नेताओं ने कमर कस ली है। आज दोपहर कोमल जंघेल की नामांकन रैली सिंधु भवन लालबाग से जिला पंचायत के लिये पूरे लाव लश्कर के साथ निकल चुकी है। इस रैली मंे छत्तीसगढ़ में 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह जो कि वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं, सहित पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, मौजूदा सांसद संतोष पांडे जैसे नेता शामिल रहे।
ज्ञातव्य है कि कल कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा की नामांकन रैली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित उनके कई मंत्री सम्मिलित हुए थे। कुल मिलाकर खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनांदगांव शहर प्रदेश कांग्रेस-भाजपा के लिये राजनतिक अखाड़े का केंद्र बन गया है। माना जा रहा है कि चुनाव संपन्न होते तक यहां की धरा में कांग्रेस भाजपा के बीच शक्ति परीक्षण का दौर चलता रहेगा। यह उपचुनाव नवंबर 2023 में संभावित छत्तीसगढ़ विधानसभा आम चुनाव के हिसाब से सेमीफायनल के रूप में देखा जा रहा है जिसके लिये आम-खास सभी वर्ग के लोगों की रूचि बढ़ गई है।

error: Content is protected !!