स्वामी विवेकानंद जयंती पर हुई संस्कारधानी में मैराथन दौड़

राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। युवाओं के प्रेरणास्रोत एवं सनातन धर्म के प्रचार प्रसारक स्वामी विवेकानंदजी की जयंती आज है। इस उपलक्ष्य में आज भाजपा भाजयुमो के तत्वावधान में नगर में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिला नियंत्रण कक्ष पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह दौड़ सुबह 6.30 बजे पुराना गंज चौक से शुरू हुई और सुबह 6.45 बजे गुरूनानक चौक पहुंचकर समाप्त हुई। मैराथन दौड़ में बड़ी संख्या में लोग, खासकर युवा उपस्थित थे।

error: Content is protected !!