पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई लोगों के मौत की खबर, मची अफरातफरी

हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त ब्लास्ट विस्फोट होने की खबर सामने आई है। शहर के मगरधा रोड पर स्थित पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ है। घटना का पता चलते ही मौके पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई है। हादसे के चलते कई लोगों की जान जाने की खबर सामने आई है।

दरअसल, शहर में बनी एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से उसके नजदीक के 50 से अधिक घरों में भीषण आग लग गई है। फैक्ट्री में विस्फोट इतना भीषण था कि आवाज सुनते ही लोग वहां से भागते नजर आए। हादसे का पता चलते ही पुलिस के साथ फायर बिग्रेड की टीम मौक पर पहुंच कर अपना रेस्क्यू मिशन शुरू कर दिया है।

error: Content is protected !!