नक्सल प्रभावित ग्राम परवीडीह में मंडई पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता हेतु पुलिस द्वारा सामग्री वितरित

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अर्जुन कुर्रे के नेतृत्व में आज मुख्यालय से 105 किमी दूर धूर नक्सल प्रभावित ग्राम परवीडीह में ग्राम वार्षिक मंडई में होने वाली खेल स्पर्धा कबड्डी हेतु प्रतियोगियों को राजनांदगांव पुलिस की ओर से टी शर्ट, पेंट, शूज़ वितरित कर उत्साहवर्धन किया गया एवं कबड्डी में ग्राम परवीडीह को जीत की शुभकामनाएं दी गई। साथ ही ग्रामवासियांे को खेल भावना की तरह पुलिस और प्रशासन से भी कंधे से कंधा मिलाकर विकास के पथ पर आगे बढ़ने की समझाइश और गुजारिश की गई।

 

 

error: Content is protected !!