महापौर ने दी विजयादशमी की बधाई

राजनांदगांव। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने नागरिकों को विजयादशमी पर्व पर अपनी अनन्य शुभकामनाएं देते हुये कहा कि यह पर्व मानव मात्र को लोक कल्याण की भावना से जुडने की प्रेरणा देता है।
महापौर श्रीमती देशमुख ने नागरिकों को भारतीय संस्कृति से जुड़े विजयादशमी, दशहरा पर्व की बधाई देते हुए इस पर्व को परंपरागत रूप से मनाने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस दिन शमीपूजन का भी विशेष महत्व है और यह पर्व वर्षा ऋतु की समाप्ति और शरद ऋतु के आरंभ का सूचक है।

error: Content is protected !!