लापता महिला को जम्मू कश्मीर से किया गया सही सलामत बरामद….

राजनांदगांव। चिचोला पुलिस ने पिछले 18 जुलाई 2025 से लापता हुई महिला को तलाश कर परिजनों के हवाले कर दिया। 22 जुलाई 2025 को शिव कुमार साहू  थाने में शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी उषा बाई साहू 18 जुलाई 2025 को सुबह 11ः00  बिना बताये कही चली गयी है। पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर महिला की पता तलाश हेतु तकनिकी सहयोग के माध्यम से गुमशुदा को श्रीनगर मे होने लोकेशन पता चलने पर चौकी प्रभारी के दिशा निर्देश में टीम गठित कर पतासाजी गुमशुदा के परिजन के साथ श्रीनगर रवाना हुआ जो गुमशुदा उषा बाई साहू को फारूख खन्ना निगीन श्रीनगर जम्मू कश्मीर के घर से बरामद कर  परिजन को सौंपा गया।

error: Content is protected !!