धरना-प्रदर्शनः 55वें दिन बड़ी संख्या में बैठे मनरेगा कर्मचारी

वक्ताओं ने कहा- कहा हे तो भरोसा हे

राजनांदगांव। मांगों को लेकर अपने अनिश्चितकालीन हड़ताल के तारतम्य में 55वें दिन बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मचारी कलेक्टोरेट के सामने फ्लाई ओवर के नीचे धरना-प्रदर्शन करते बैठे हुए हैं। बीच के कई दिनों में देखा गया था कि गिनती के कुछ ही कर्मचारी धरना स्थल पर बैठा करते थे तब गर्मी का प्रकोप भी बढ़ा हुआ था। आज के इस धरना-प्रदर्शन आंदोलन में सैकड़ों की संख्या में मनरेगा कर्मी बैठे। वक्ताओं ने महिला एवं पुरूष सभी मनरेगा कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 16 साल हो गये इस योजना को, लेकिन देश के दूसरे राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारियों का हित कम से कम ही रहा है। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पं. बंगाल आदि का उदाहरण दिया गया। यहां तो मनरेगा कर्मचारियों को निकाल ही दिया गया है। दो सूत्रीय मांगों को लेकर साथियों को इसी तरह एकजुटता दिखाती रहनी होगी।

error: Content is protected !!