मोहम्मद अकबर शामिल हुए घासीदास जयंती कार्यक्रम में; की कई घोषणायें

कवर्धा। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर आज कबीरधाम जिले एकदिवसीय प्रवास के तहत महाराजपुर, झलका व घोठिया में आयोजित संत घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री अकबर की उपस्थिति में समाजिक गुरुओं तथा पुजारियों द्वारा यहां गुरु घासीदास स्तम्भ पर श्वेत झंडा चढ़ाया। बाबा के चित्र की अर्चना की। इस अवसर उन्होंने यहाँ लोक कला मंच सांस्कृतिक भवन सांस्कृतिक मंच अहाता निर्माण कार्य का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने कार्यक्रमों में सामाजिक उत्थान के लिये सौगातों की झड़ी लगा दी। अकबर ने महाराज में सामाजिक सामुदायिक भवन बनाने के लिए 6 लाख 50 हजार, तथा अन्य स्थल पर भवन निर्माण के लिए 3 लाख, ग्राम झलका में घोठिया से झलका तक पहुँच मार्ग निर्माण के लिए सैद्धान्तिक सहमति दी। पंथी नृत्य के चार अलग अलग दलों को 25-25 हजार कुल 1 लाख रुपये देने की घोषणा की। सभी कार्यक्रमो में मंत्री अकबर का सामाजिक पदाधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इसके बाद मंत्री अकबर कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिरकोना व पिपरिया आयोजित गुरुघासीदास जयंती कार्यक्रम में तथा खैरझिटिकला में यज्ञ कार्यक्रम में शामिल होकर नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे।

error: Content is protected !!