मृत गौ वंशों का अंतिम संस्कार करके अनुकरणीय कार्य कर रही मोहला की गौ सेवा टोली

 

 घायल गौ वंशों के इलाज करके भी कमा रही नाम

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। मोहला में निवासरत एक गौसेवकों की टोली जो पूरे शहर में घायल गौवंशो को उपचार संबंधी सुविधा पहुंचा कर उन्हें कष्टों से दूर करते हैं। वहीं उपचार ये दौरान या हादसे से मृत गौवंश जिनका मृत्युपरांत कोई जीव या प्राणी उनके शरीर को नुकसान न पहुंचा सके इस हेतु गौसेवक टोली स्वयं गढ्ढा कर पुरे विधिविधान से गौवंश का अंतिम संस्कार भी करते हैं।गौ सेवा प्रमुख मोनू वर्मा ने बताया की उनकी टीम ने अब तक अनेक गौवंशो के उपचार सफलता पूर्वक किए जा चुके है, जिन गौवंशो का घाव बड़ा या उपचार में समय लगाता है उनके लिए सेल्टर की व्यवस्था भी किए है जहा से उपचार कर स्वाथ्य हो जाने पर गौवशो को यथास्थान छोड़ दिया जाता है।करीब 50 से अधिक गौवंशो मृत गौवंशो का अंतिम संस्कार कर सदगति प्रदान की गई है।की हाल ही में एक गौमाता का बच्चा बहुत ही बीमार अवस्था में प्राप्त हुआ, जिसका इलाज करीब 1 हफ्ते से एक सुरक्षित स्थान पर रखकर गौसेवकों द्वारा किया जा रहा था,अचानक बढ़ी ठंड से तबीयत ज्यादा खराब हो जाने के कारण निधन हो गया जिसे सहयोगी गौसेवक आकाश एवम हरीश खेमराज,शुभ साहू के साथ गड्ढा कर पुरे विधिविधान से सदगति प्रदान की गई। प्रत्येक उपचार में स्थानीय पशु चिकित्सको का पूरा सहयोग प्राप्त होता है।यहां के गौ सेवको का लक्ष्य यही है की पूरे शहर में किसी गौ माता को पीढ़ा न आए तथा यदि गौ मृत्यु को प्राप्त होती है तो उनके शरीर को किसी प्रकार का कष्ट जा हो जिसके लिए मोहला के समस्त गौसेवक दिन रात सेवा दे रहे है। मोनू के साथ विक्की वैष्णव,लाल निर्मलकर, खिलेश सोनी,अभिमन्यु महाराज, मुकेश खरे, हरिश,खेमराज,शुभ साहू आदि गौसेवक भाई नगर में अपनी सेवाएं दे रहे है।

error: Content is protected !!