Monsoon Session Live: विपक्ष के जबरदस्त हंगामे के बीच लोकसभा 2 बजे तक स्थगित…

Parliament Session 2025Updates: संसद के मॉनसून सत्र का आगाज बेहद हंगामेदार रहा। आज सत्र शुरू होते ही विपक्ष ने जोरदार हंगमा किया। तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए विपक्षी सांसदों ने ऑपरेशन सिंदूर पर सदन में चर्चा कराने की मांग की। जिस समय यह सब हो रहा था, तब प्रश्नकाल चल रहा था। लोकसभा स्पीकर ने विपक्षी सांसदों से शांत होकर बैठने के लिए कहा, लेकिन जब वे लोग नहीं माने तो लोकसभा स्पीकर ने दोपहर तक के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के अलावा भी ऐसे कई मद्दे हैं, जिनपर विपक्ष चर्चा कराने की मांग कर रहा है। हालांकि, सरकार ने कहा है कि वह सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है।

. संसद के बाहर राहुल बोले- हमें बोलने की इजाजत नहीं है

मानसून सत्र के पहले दिन दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित होने के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि सवाल यह है कि रक्षा मंत्री को सदन में बोलने की अनुमति है, लेकिन विपक्ष के सदस्यों, जिनमें मैं भी शामिल हूं, जो विपक्ष का नेता हूं, हमें बोलने की अनुमति नहीं है। यह एक नया दृष्टिकोण है। परंपरा कहती है कि यदि सरकार की ओर से लोग बोल सकते हैं, तो हमें भी बोलने की जगह दी जानी चाहिए।

कांग्रेस सांसद का सदन के बाहर प्रदर्शन

  • राज्यसभा में बोले मल्लिकार्जुन खरगे- ट्रंप ने 24 बार कहा मैंने समझौता करवाया

    कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमने कोई सवाल न उठाते हुए सत्ता पक्ष को समर्थन दिया। पहलगाम हमले में अबतक आतंकी नहीं पकड़े गए, हुआ क्या ये तो बताना चाहिए। एलजी ने कहा कि इसमें खुफिया नाकामी है। सीडीएस, उपसेना प्रमुख और वरिष्ठ डिफेंस अताशे ने बेहद बड़े खुलासे किए। इन विषयों पर पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में आपने जो दुनिया को बताया हमको बताया हिंदुस्तान के लोगों को बताया उसकी बात कर रहा हूं हमें कोई जानकारी तो देनी चाहिए। दूसरी चीज अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, उन्होंने 24 बार कहा कि मेरे इंटरफेयरेंस से मैंने समझौता करवाया। ये युद्ध जो रुका है, वो मेरी वजह से हुआ।

error: Content is protected !!