मोर बूथ, मोर अभियान : मुख्यमंत्री साय ने गृह ग्राम बगिया में शुरू किया भाजपा का सदस्यता अभियान

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बगिया स्थित अपने आवास में ‘मोर बूथ, मोर अभियान’ कार्यक्रम की शुरुआत की. उन्होंने सबसे पहले अपने बूथ से धनेश्वर साय को ऑनलाइन सदस्यता दिलाई. इसके साथ ही पूरे प्रदेश में 50 लाख सदस्यता बनाया जाने का लक्ष्य दिया गया है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि विश्व का नम्बर 1 राजनीति पार्टी भाजपा की 6 वर्षों के बाद सदस्यता समाप्त हो जाती है, इसलिए आज पूरे देश में व्यापक स्तर से सदस्यता अभियान चालाया जा रहा है. भाजपा का एक-एक नेता व कार्यकर्ताओं को सदस्यता बनाने का लक्ष्य दिया गया है. जशपुर जिले में 1.5 लाख सदस्यता ग्रहण करने का लक्ष्य दिया गया है . जिसमें करीब 40 हजार लोगों को सदस्य बनाया गया है.

बता दें कि 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 3 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही भाजपा यह संगठन यह महापर्व अनवरत चल रहा है. केंद्रीय नेतृत्व द्वारा चुनावी राज्यों को छोड़कर 10 करोड़ सदस्यता का लक्ष्य दिया गया है. इसी तरह छत्तीसगढ़ में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है.

25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर पार्टी ने तय किया है कि छत्तीसगढ़ के सभी मतदान केंद्रों पर मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी मंत्री, विधायक, सांसद, कार्यकर्ता, पदाधिकारी जाएंगे और कम-से-कम 100 सदस्य बनाएंगे. इस दौरान बूथों पर 5 से 7 घंटे रहकर वहां के लोगों से मुलाकात करना है, भोजन भी उन्हीं लोगों के साथ करना है, और उसके बाद 100 सदस्य बनाना है. इस तरह 25 तारीख को भाजपा मेंबरशिप की बहुत बड़ी छलांग लगाने वाले हैं.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बगिया के बूथ में रहेंगे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव जगदलपुर विधानसभा के बूथ क्रमांक 20 आसला बूथ में रहेंगे. उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी विधानसभा क्षेत्र के तुलसा घाट में रहेंगे, वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के कवर्धा शहर मंडल के बूथ क्रमांक 234 में रहकर लोगों को सदस्यता दिलाएंगे. इसी प्रकार से सभी मंत्रियों का सभी वरिष्ठ पदाधिकारी का एक-एक बूथ पर जाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!