ब्रिक्स कांफ्रेंस में सांसद सुमित्रा हुई शामिल…

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) से राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि (MP Sumitra Valmiki) ब्रिक्स पार्लियामेंट बोर्ड की कांफ्रेंस में शामिल हुईं। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में राज्यसभा सांसद ने कांफ्रेंस में हिस्सा लिया।

दरअसल, अफ्रीका मुक्त व्यापार समझौते के त्वरित कार्यान्वयन में ब्रिक्स और अफ्रीका साझेदारी को गहरा करने, बहुपक्षवाद और संसदीय कूटनीति का उपयोग करने के उद्देश्य से 26 सितंबर से 30 सितंबर 2023 तक पांच दिवसीय कांफ्रेंस में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित की गई थी। जिसमें भारत के तीन सदस्यीय संसदीय दल के साथ राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि भी शामिल हुईं।
राज्यसभा सांसद राज्यसभा के उपसभापति हरवंश नारायण सिंह एवं लोकसभा से एक सांसद इस ब्रिक्स पार्लियामेंट बोर्ड की कांफ्रेंस में शामिल हुए। राज्यसभा सांसद 3 अक्टूवर 2023 को गोंडवाना एक्सप्रेस से दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से दिल्ली होते हुए जबलपुर वापस लौटेंगी।

error: Content is protected !!