श्रीमती रेखा दिनेश साहू बनीं भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष

समाजसेवा, नेतृत्व क्षमता और निष्ठा के लिए मिला महत्वपूर्ण दायित्व

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। सामाजिक सेवा, समर्पण और संगठनात्मक नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा (रजि. लखनऊ) ने श्रीमती रेखा दिनेश साहू को दूसरी बार पुनः राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश नन्दलाल शाहू द्वारा जारी आदेश (संदर्भ संख्या: BTSRM/01/2025, 08 अक्टूबर में कहा गया है कि श्रीमती रेखा दिनेश साहू ने समाजसेवा, संगठन के प्रति निष्ठा, दूरदृष्टि और समाज के उत्थान हेतु उल्लेखनीय कार्य किया है। इन्हीं गुणों के आधार पर उन्हें यह प्रतिष्ठित जिम्मेदारी दोबारा सौंपी गई है। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि महासभा को पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में महिला वर्ग की भागीदारी और सशक्त होगी तथा समाज में नई ऊर्जा, एकता और प्रगतिशील सोच का संचार होगा। श्रीमती रेखा दिनेश साहू राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) की निवासी हैं और लंबे समय से महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक समरसता और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। समाज के विकास के लिए उनके कार्यों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

इस अवसर पर महासभा के संस्थापक अध्यक्ष एवं मुख्य संरक्षक रामनारायण साहू (पूर्व सांसद) सहित सभी राष्ट्रीय संरक्षकगणों को भी मनोनयन की औपचारिक सूचना प्रेषित की गई है।महासभा परिवार ने श्रीमती रेखा दिनेश साहू को इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में समाज नई ऊँचाइयों को छुएगा और महिला वर्ग की भूमिका और अधिक प्रभावी बनेगी। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा (रजि. लखनऊ) ने उन्हें बधाई एवं शुभेच्छा प्रेषित की है तथा समाजहित में उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ दी हैं।

error: Content is protected !!