नगर निगम की सामान्य सभा

 

कल 17 विषयों पर होगी चर्चा, बैठक हंगामेदार होने की संभावना

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। छत्तीसगढ़ के प्रमुख नगर निगमों में से एक राजनांदगांव नगर पालिक निगम की सामान्य सभा कल 25 अगस्त को सुबह साढ़े दस बजे से शुरू होना सुनिश्चित हुआ है। निगम से मिली जानकारी के अनुसार सभा में 17 विषयों पर चर्चा होगी। बैठक में जनहित के मुद्दों पर विपक्ष भाजपा सत्तापक्ष कांग्रेस को घेेरने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में बैठक हंगामेदार होने की संभावना बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 अक्टूबर 2021 को 19 विषयों पर सामान्य सभा हुई थी। फिर 12 मई 2022 को बजट बैठक हुई। उसके बाद 25 अगस्त 2022 को 17 विषयों पर सामान्य सभा होने जा रही है।निगम के नियम अनुसार प्रत्येक ढाई माह में एक सामान्य सभा होनी चाहिए, लेकिन अक्सर विलंब होता आ रहा है। महापौर, नेता प्रतिपक्ष, निर्दलीय, कम्युनिस्ट पार्टी के पार्षद मिलाकर सत्तापक्ष कांगेस के 32 वोट और भाजपा के 19 वोट है। देखना है कल 17 विषयों को चर्चा उपरांत पारित होने में कितना वक्त लगता है। इन 17 विषयों में लोकसेवा मद से प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन के आवेदन की स्वीकृति विषय पर चर्चा उपरांत निर्णय को पहले बिंदु पर रखा गया है। अनेक विषय तो विभिन्न स्थानों के नामकरण के है। फिर अतिक्रमण हटाकर दुकान व्यवस्थापन, दुकान किराया निर्धारण, व्यावसायिक परिसर निर्माण आदि के विषय भी हैं।

 

error: Content is protected !!