नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले मंगलवार का दिन हरियाणा में सियासी हलचल का दिन रहा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ ही उनके पूरे मंत्रिमंडल ने इस्तीफा दे दिया। नए मुख्यमंत्री को लेकर संस्पेस बना रहा। आखिरी में विधायक दल की बैठक में मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री चुना गया। उन्होंने नए सीएम के तौर पर पद और गोपीनयता की शपथ ली। सैनी पूर्व में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

    error: Content is protected !!