
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि डॉक्टर्स डे मनाने के लिए एक जुलाई की तारीख ही क्यों चुनी गई। अगर नहीं, तो आपको ये लेख जरूर पढ़ना चाहिए। हम आपको बताएंगे कि भारत में एक जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे क्यों मनाया जाता है। इसका महत्व क्या है और इस साल ये दिन किस थीम के साथ सेलिब्रेट किया जा रहा है। आइए जानते हैं विस्तार से –
क्यों एक जुलाई को मनाया जाता है डॉक्टर्स डे?
आपको बता दें कि पूरी दुनिया में डॉक्टर्स डे अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता है। भारत में एक जुलाई को ही नेशनल डॉक्टर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। बताया जाता है कि इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए एक जुलाई की तारीख इसलिए चुनी गई क्योंकि इसी दिन यानी कि 1 जुलाई 1882 में इंडिया के फेमस फिजीशियन डॉ. बिधान चंद्र राय का जन्म हुआ था। उनका निधन भी एक जुलाई को ही 1962 में हुआ था।
क्या है इसका मकसद?
फिजीशियन डॉ. बिधान चंद्र राय का मेडिकल फील्ड में अहम योगदान रहा है। उनके योगदान को सम्मान देने के लिए ही हर साल एक जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाने की शुरुआत हुई। इस दिन को मनाने का मकसद डॉक्टरों को सम्मानित करना है। साथ ही उनके काम की सराहना करनी है। इस दिन हॉस्पिटल्स में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इस साल की थीम क्या है?



















