प्रार्थना मशाल रैली से शुरु हुआ राष्ट्रीय प्रार्थना महोत्सव…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को राष्ट्रीय प्रार्थना महोत्सव की शुरूआत के पूर्व प्रार्थना मशाल रैली यानी प्रेयर वॉक किया। चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के मॉडरेटर द मोस्ट बी. के. नायक ने इसकी अगुवाई की। उन्होंने छह बिशपों तथा देशभर से आए प्रार्थना योद्धाओं के साथ सेंट पॉल्स कैथेड्रल परिसर की परिक्रमा करते हुए दुआ मांगी। डायसिस के बिशप एसके नंदा व सचिव नितिन लारेंस व अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए। प्रवक्ता जॉन राजेश पॉल ने बताया कि

महोत्सव सेंट पॉल्स कैथेड्रल में 19 अक्टूबर तक चलेगा। मंगलवार को प्रार्थना महोत्सव सेरेमनी सेंट पॉल्स कैथेड्रल में सुबह 10 से दोपहर 12 तक चलेगी। मॉडरेटर नायक इसकी शुरुआत करेंगे। प्रारंभ में क्वायर द्वारा मसीही भजनों का गायन किया जाएगा। इसमें छत्तीसगढ़ी भजन भी शामिल हैं। प्रारंभिक प्रार्थना के बाद जनरल कन्वीनर वेलकम स्पीच देंगे। पवित्र धर्मशास्त्र के पाठों के तत्पश्चात मॉडरेटर का संदेश होगा। मास प्रेयर होगी।

दोपहर 12 बजे के बाद प्रेज एंड वरशिप व बाइबल पठन होगा। डिप्टी मॉडरेटर व नागपुर डायसिस के बिशप पॉल धुपारे का सर्मन होगा। आधे घंटे की मास प्रेयर के बाद विश्व शांति व विभिन्न मुद्दों पर प्रार्थना होगी। सेकेंड सेशन में अपरान्ह दो से चार बजे तक बाइबल पठन, स्तुतिगान के बाद सिनड के प्रोग्राम डारेक्टर रेवरेंड डॉक्टर डीजे अजीथ कुमार संदेश देंगे। सेंट पॉल्स कैथेड्रल परिसर में लगाए ग जजए तंबुओं में विभिन्न विषयों पर प्रार्थना योद्धा प्रार्थना करेंगे। शाम 5 से 7 बजे तक के सेशन में भोपाल डायसिस के बिशप मनोज चरण का सर्मन होगा। कन्वीनर पादरी प्रणय टोप्पो , पादरी सुनील कुमार कोषाध्यक्ष अजय जॉन, परिवहन समिति के वो नागराजू उपाध्यक्ष पादरी सुषमा कुमार, डायसिस के कार्यकारिणी मेंबर, रुचि धर्मराज, दीपक गिड़ियन, प्रमोद मसीह कोषाध्यक्ष, कैथेड्रल की पास्ट्रट कमेटी ,संडे स्कूल , महिला सभा, युवा सभा मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में लगे हैं।

error: Content is protected !!