नवजोत सिंह सिद्धू की बहन का उन पर गंभीर आरोप, बोलीं- ‘क्रूर इंसान’ हैं वो, पैसों के लिए मां को छोड़ दिया

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर उनकी बहन ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनकी बड़ी बहन सुमन तूर ने उन पर अपनी मां को बुढ़ापे में ‘पैसे की खातिर’ छोड़ने का आरोप लगाया है। अमेरिका में रहने वाली सुमन तूर ने नवजोत सिद्धू को ‘क्रूर इंसान’ भी बताया। सिद्धू की अमेरिका में रहने वाली बहन सुमन तूर ने आरोप लगाया कि 1986 में उनके पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने (सिद्धू) अपनी बूढ़ी मां को छोड़ दिया और बाद में 1989 में दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक बेसहारा महिला के रूप में उनकी मृत्यु हो गई।

मेरे पास सबूत मौजूद हैं: सुमन तूर 

सुमन तूर इस समय चंडीगढ़ में हैं, जहां उन्होंने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि नवजोत सिद्धू ने 1986 में उनके पिता की मृत्यु के बाद उन्हें और उनकी मां को घर से बाहर निकाल दिया था। तूर ने दावा किया कि उनकी मां की 1989 में एक रेलवे स्टेशन पर मृत्यु हो गई थी। सुमन तूर ने कहा, “हमने बहुत कठिन समय देखा है। मेरी मां चार महीने से अस्पताल में थीं। मैं जो कुछ भी दावा कर रही हूं मेरे पास उसके दस्तावेजी सबूत हैं।”

 

error: Content is protected !!