बीजापुर। बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले में गुरुवार को एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। नक्सलियों के कोर इलाके में फोर्स घुसी है। बताया जा रहा है कि जवानों ने नक्सलियों के बड़े कैडर्स को घेर रखा है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। खबर है कि मुठभेड़ में 1 जवान शहीद हो गया है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगालूर इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले का संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया। एक दिन पहले जवानों ने एंट्री इलाके को घेर लिया था। वहीं आज गुरुवार की सुबह से ही जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में नक्सलियों को बड़े नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
