राष्ट्रपति के अभिभाषण में भी NEET-NET paper leaked की गूंज, बोलीं….

President Droupadi Murmu Speech: 18वीं लोकसभा का पहला सत्र जारी है और सभी नवनिर्वाचित सदस्य शपथ ले चुके हैं। सत्र के चौथे दिन (27 जून) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। इस दौरान अगले 5 सालों के लिए नई सरकार के रोडमैप की रूपरेखा सामने रखीं। राष्ट्रपति के अभिभाषण में NEET-NET paper leaked की गूंज सुनाई दी। राष्ट्रपति, जब शिक्षा नीति का उल्लेख कर रहीं थी, उस समय विपक्ष ने नीट-नीट के नारे भी लगाए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में पेपर लीक का जिक्र करते हुए कहा कि पेपर लीक की घटनाओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। पहले भी कई राज्यों में पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं। इस मामले पर दलीय राजनीति से ऊपर उठकर देश व्यापी ठोस उपाय करने की जरूरत है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बताया कि परीक्षाओं में किस भी तरीके की रुकावट उचित नहीं है। हाल ही में पेपर लीक की घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का काम सरकार कर रही है। पहले भी कई राज्यों में पेपर लीक का मामला आया है। इसके खिलाफ दलीय राजनीति से ऊपर उठना होगा।

बता दें कि देश में इस समय NEET-NET paper leaked को लेकर कोहराम मचा हुआ है। नेट का पेपर कैंसल कर दिया गया है। वहीं नीट की परीक्षा फिर से करने की मांग की जा रही है। इसे लेकर अभ्यर्थी लगातार सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं विपक्ष भी लगातार सरकार पर हमलावर है और मोदी सरकार पर लगातार निशाना साधते हुए परीक्षा दोबारा कराने की मांग कर रही है। हालांकि मामला सुप्रीम कोर्ट में है। फिलहाल कोर्ट ने दोबारा परीक्षा कराने से इंकार किया है।

error: Content is protected !!