PMGSY सड़क के नवीनीकरण कार्य में लापरवाही, ठेकेदार को नोटिस जारी….

कोंडागांव. कोंडागाव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) सड़क के रीनीवल मेंटेनेंस के दौरान ठेकेदार की लापरवाही उजागर हुई है. जांच के दौरान सफाई कार्य सही तरीके से पूरा नहीं होने के कारण डामरीकरण की आशंका सामने आई है. नोटिस जारी कर खराब जगहों को सुधार कर कार्य के निर्देश दिए हैं.

ठेकेदार को नोटिस जारी

परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक-02, केशकाल के कार्यपालन अभियंता ने पत्र जारी कर बताया कि पैकेज क्रमांक CG26-M-32 के अंतर्गत बटराली से होनहेड़ के बीच रिनिवल मेनटेंस किया जा रहा है. इस सड़क का 28 जनवरी 2026 को विभागीय अधिकारियों ने ठेकेदार की उपस्थिति में निरीक्षण किया. इस दौरान डामरीकरण से पूर्व कई स्थानों पर आवश्यक सफाई कार्य सही ढंग से नहीं किया गया, जिससे डामरीकरण के उखड़ने की आशंका बनी हुई है. इसे कार्य की गुणवत्ता के प्रति गंभीर लापरवाही माना गया है. विभाग ने ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि रीनीवल मेंटेनेंस के दौरान पूर्ण सफाई सुनिश्चित करते हुए डामर और इमल्शन का सही अनुपात व विधि से उपयोग किया जाए, ताकि सड़क की गुणवत्ता बनी रहे. साथ ही क्षतिग्रस्त हिस्सों में शीघ्र सुधार कर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं. विभागीय अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि निर्देशों का पालन नहीं होने की स्थिति में आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

मानमाने ढंग से ठेकेदार कर रहा काम

इस मामले में कार्यपालन अभियंता बलराम ठाकुर ने जानकारी दी कि ठेकेदार ने विभाग को बिना सूचना दिए कार्य शुरू किया था, जिस पर उसे नोटिस जारी किया गया है. निरीक्षण में यह भी सामने आया कि पहले सड़क की उचित सफाई नहीं की गई, जिससे परत उखड़ गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!