खैरागढ़। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाली सहायक बीएलओ को एसडीएम व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी टंकेश्वर प्रसाद साहू ने कारण बताओ नोटिस जारी किया। वनाचंल क्षेत्र के गातापार जंगल भ्रमण के दौरान मतदान केंद्र क्रमांक 36 इटार पूमाशा में पदस्थ प्रभारी प्रपा व सहायक बीएलओ श्यामा बोरकर अपने उच्च अधिकारी को बगैर कोई सूचना के अनुपस्थित पाई गई।
एसआईआर जैसे सवैधानिक और राष्ट्रीय महत्व के कार्य में लापरवाही को लेकर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया साथ ही उनकी अनुपस्थिति का संतोषजनक कारण नहीं पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी का एक दिन का वेतन कटौती का निर्देश बीईओ नीलम सिंह राजपूत को दिया गया।

