Google Maps में आया नया फीचर, फोन लॉक होने पर भी दिखाएगा डायरेक्शन,ऐसे करना है इनेबल

टेक्नोलॉजी डेस्क। मैप के एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए Google इसमें लगातार नए-नए अपडेट जोड़ रहा है। अब यूजर्स के काम को आसान करने के लिए हाल ही में एक नया फीचर रोलआउट किया गया है।

जिसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन लॉक स्क्रीन पर भी देख पाएंगे। इसमें यूजर्स को अनुमानित आगमन समय (ETA) भी दिखेगा। आइए इस फीचर के बारे में जान लेते हैं।

काम आसान करेगा नया फीचर

जो फीचर पेश किया गया है उसका नाम Glanceable directions है। इसमें डायरेक्शन देखने को लिए फोन को अनलॉक करने की जरूरत नहीं होगी बल्कि, सभी जानकारी बिना लॉक खोले ही दिखेगी। इसमें रियल टाइम अपडेट्स, अनुमानित आगमन समय (ETA), अपकमिंग टर्न की सुविधा मिलेगी। इस फीचर को पेश करने के पीछे गूगल का मकसद यूजर्स के नेविगेशन के अनुभव को बेहतर करना है।

अपडेट के मुख्य फीचर्स

रियल टाइम अपडेट्स- इसमें यूजर्स को यात्रा के दौरान रियल टाइम इन्फोर्मेशन मिलती है।

रूट ओवरव्यू- इसमें नेविगेशन और ओवरव्यू को यात्रा के दौरान मॉनिटर किया जा सकता है।

ऑटोमैटिक रिकैल्कुलेशन- यूजर्स के द्वारा मैप में डाली गई डेस्टिनेशन के अनुसार यह नेविगेशन दिखाता है।

इनेबल करने का तरीका

अगर आप गूगल मैप के इस नए फीचर को ऑन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे।

स्टेप 1- सबसे पहले अपने फोन में गूगल मैप ओपन करें।

स्टेप 2- राइट कॉर्नर में प्रोफाइल आईकन पर क्लिक करना है।

स्टेप 3- इसके बाद सेटिंग पर टैप करना है।

स्टेप 4- स्क्रॉल करने के बाद Navigation settings में आ जाना है।

स्टेप 5- यहां Glanceable directions ऑप्शन दिखेगा। जिसे ऑन कर देना है।

error: Content is protected !!