Shapath Grahan: नीतीश कुमार ने ली 10वीं बार CM की शपथ, मंच पर मोदी-शाह मौजूद

पटना। बिहार की राजनीति में एक और ऐतिहासिक क्षण जुड़ गया, जब नीतीश कुमार ने दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय नेता मौजूद रहे।

समारोह में हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, उत्तर प्रदेश, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। मंच पर चिराग पासवान ने जीतन राम मांझी और जेपी नड्डा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

सम्राट चौधरी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली, जबकि विजय कुमार सिन्हा को भी डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी गई है। कुल 26 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, जिनमें जदयू के 8, भाजपा के 14, लोजपा (आर) के 2 और रालोमो एवं हम से 1-1 मंत्री शामिल हैं।

इन विधायकों ने ली शपथ

  1. सम्राट चौधरी- BJP
  2. विजय कुमार सिन्हा- BJP
  3. मंगल पांडेय- BJP
  4. डॉ . दिलीप जायसवाल, (एम.एल.सी)- BJP
  5. नितिन नबीन- BJP
  6. रामकृपाल यादव- BJP
  7. संजय सिंह ‘टाइगर’- BJP
  8. अरुण शंकर प्रसाद- BJP
  9. सुरेंद्र मेहता- BJP
  10. नारायण प्रसाद- BJP
  11. रमा निषाद- BJP
  12. लखेंद्र पासवान- BJP
  13. श्रेयसी सिंह- BJP
  14. डॉ . प्रमोद कुमार चंद्रवंशी- BJP
  15. विजय कुमार चौधरी-JDU
  16. श्रवण कुमार-JDU
  17. विजेंद्र यादव-JDU
  18. अशोक चौधरी-JDU
  19. लेसी सिंह-JDU
  20. जमा खान-JDU
  21. मदन सहनी-JDU
  22. संजय कुमार (पासवान)- LJP
  23. संजय सिंह- LJP
  24. संतोष कुमार सुमन- HAM
  25. दीपक प्रकाश- RML

error: Content is protected !!