फांसी पर लटकी मिली वृद्ध की लाश

राजनांदगांव। आज सुबह शहर के अटल आवास पेंड्री में एक वृद्ध का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। लालबाग थाना पुलिस से प्राप्त समाचार के अनुसार 65 वर्षीय घसियाराम पिता दयाराम ने 9 मार्च की रात 8.30 बजे से आज 10 मार्च की सुबह 7.30 बजे के बीच अज्ञात कारण से अपने घर मंे फांसी लगा ली। इस आशय की सूचना अटल आवास पेंड्री के 57 वर्षीय प्रार्थी सोमनाथ पिता रामहित विश्वकर्मा ने पुलिस को दी, जिस पर मर्ग संख्या 18/22 धारा 174 जाफ्ता फौजदारी कायम कर प्रकरण को जांच-पूछताछ में लिया गया है।
error: Content is protected !!