ओम बिड़ला और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया अग्रोहा धाम का लोकार्पण

रायपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया अग्रोहा धाम का लोकार्पण, इस अवसर पर अग्रसेन महाराज का पूजन भी किया। इसके पश्चात अतिथियों ने अग्रोहा धाम का अवलोकन भी किया।

लोकसभाध्यक्ष ओम बिड़ला के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमन्त्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज महाराज चक्रधर की नगरी रायगढ़ में अग्रोहाधाम का लोकार्पण किया गया। अग्रवाल समाज द्वारा निर्मित इस भवन को 6.40 एकड़ क्षेत्र में बनाया गया है। अग्रोहाधाम सर्व समाज हेतु सामाजिक कार्यो के लिए उपलब्ध रहेगा। इस भवन का संचालन अग्रोहाधाम चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा होगा।

error: Content is protected !!