ठंड बढऩे पर नगर निगम द्वारा शहर के अनेक स्थानों पर अलाव की सुविधा दी गयी

राजनांदगांव। नगर निगम द्वारा शीत ऋतु पर नगर के निर्धनों एवं श्रमिक जनों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए इमाम चौक, पोस्ट आफिस चौक, रेल्वे स्टेशन एवं चिखली देशमुख होटल के पास अलाव जलाया जा रहा है। अत्यधिक ठंड पडऩे पर निगम द्वारा शहर के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी अलाव की व्यवस्था की जायेगी।
उक्ताशय की जानकारी देते हुये निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि ठंड को ध्यान में रखते हुए राजनांदगांव में निर्धनों व श्रमिकों को शीत लहर से बचाने के लिये नगर निगम द्वारा इमाम चौक, पोस्ट आफिस चौक, रेल्वे स्टेशन एवं चिखली देशमुख होटल के पास अलाव जलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ठंड बढ़ने पर शहर के अन्य सार्वजनिक स्थानों जैसे पुराना बस स्टैण्ड, पेन्ड्री मेडिकल कालेज के अलावा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी नागरिकों के लिये अलाव की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने ठंड को ध्यान में रखते हुये शहर के प्रमुख स्थानों पर जलाये जा रहे अलाव को देर रात्रि तक जलाये रखने के निर्देश दिये है।

error: Content is protected !!