मांगों को लेकर 7 जुलाई को महाआंदोलन, प्रदेश के सारे सरकारी दफ्तरों का कामकाज रहेंगे ठप्प…

प्रदेश के कर्मचारी राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे उपेक्षा से आक्रोशित हैं, लंबे समय से केंद्र के समान DA और सातवें वेतनमान के अनुरूप HRA, विभिन्न संवर्गों में व्याप्त वेतन विसंगति को दूर करने, पूर्ण पेंशन हेतु पुरानी सेवा गणना करने जैसे मांगो को लेकर वे कई बार सरकार को ज्ञापन, मुलाकात, हड़ताल आदि के माध्यम से अपनी आवाज मुखर कर चुके हैं, परन्तु सरकार की उदासीनता और उपेक्षा के चलते प्रदेश कर्मचारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मात्र DA से ही प्रत्येक कर्मचारी को प्रतिमाह 5000 से 15000 का नुकसान हो रहा है वह भी विगत छह साल से।

स प चि क्षे अ संघ ज़िला शाखा राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष उत्तम फंदियाल प्रदेश उपाध्यक्ष महेश साहू और ज़िला सचिव यशवंत सिन्हा ने कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के 7 जुलाई 2023 को मोर्चा द्वारा आहूत एक दिवसीय महाआंदोलन की जानकारी देते हुये बताया कि 7 जुलाई को प्रदेश के सभी विभाग के कामकाज ठप्प रहेंगे और समस्त कर्मचारी अधिकारी सामूहिक अवकाश लेकर आंदोलन पर रहेंगे। संयुक्त मोर्चा में अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के समस्त संगठन, महासंघ के समस्त संगठन तथा एल बी शिक्षक संवर्ग के प्रमुख संगठन शालेय शिक्षक संघ और टीचर्स एसोसिएशन भी शामिल हैं|
7 जुलाई का धरना प्रदर्शन समस्त ब्लाक मुख्यालय व जिला मुख्यालय में किया जाएगा, जिसमें सभी विभाग के समस्त कर्मचारियों की 100% भागीदारी रहेगी|
यदि सरकार इतने पर भी कोई निर्णय इन मांगों पर नहीं लेती है तो फिर आगामी माह में 1 अगस्त  से अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जावेगा।

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने समस्त अधिकारी कर्मचारियो को स्वस्फूर्त इस आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है ताकि शासन द्वारा कर्मचारियों के किये जा रहे आर्थिक शोषण से मुक्ति पाई जा सके। सभी साथियों से आंदोलन को शत् प्रतिशत सफल बनाने हेतु अनिवार्य उपस्थिति की अपील की जाती है||

error: Content is protected !!