नशीली टेबलेट बिक्री के मामला में एक आरोपी बिहार से गिरफ्तार

राजनांदगांव। बीते मााह 11 मई को डोंगरगढ़ पुलिस को सूचना मिला कि दंतेश्वरी पारा में रहने वाला साजन कुमार कनसारा खैरागढ़ रोड कक्कड़ पेट्रोल पंप के सामने डोंगरगढ़ में अवैध रूप से नशीली टेबलेट बेंच रहा है कि सूचना पर डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये साजन कुमार कनसारा पिता गंगाराम कनसारा उम्र- 35 वर्ष निवासी दन्तेश्वरी पारा डोंगरगढ़, स्थायी पता- ग्राम सबोर, ठठेरीटोला, पोस्ट थाना सबोर जिला भागलपुर बिहार को पकड़ कर आरोपी से नशीली टेबलेट NITRAZEPAM TABEETS I.P. NITZASCEN-10 कुल 20 पत्ता प्रत्येक पत्ता में 10 नग टेबलेट कुल- 200 नग एवं बिक्री नगदी रकम 500/-रू0 जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा- 21(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। कार्यवाही दौरान आरोपी से पुछताछ करने पर बिहार भागलपुर के ग्राम सबोर के पास एक बस्ती में असलम नाम के व्यक्ति से खरीदना बताया था। थाना प्रभारी डोंगरगढ़ जितेन्द्र वर्मा द्वारा आरोपी पता तलाश हेतु टीम बिहार राज्य भेजी गई जहां टीम द्वारा आरोपी साजन कुमार कनसारा को नशीली टेबलेट बेचने वाले आरोपी नफीज परवेज उर्फ अक्षय उर्फ असलम पिता मोहम्मद गुलाम उम्र- 29 साल निवासी फतेहपुर मुकेरीटोला, थाना जीरो माईल, आद्यौगिक प्रक्षेत्र भागलपुर जिला भागलपुर बिहार को गिरफ्तार कर ट्रांजिस्ट रिमाण्ड में बिहार से लाकर डोंगरगढ़ न्यायालय में पेश किया गया।

error: Content is protected !!