CG में अफीम की खेती; पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा – BJP सरकार में गैरकानूनी गतिविधियों को मिल रहा बढ़ावा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दुर्ग, बलरामपुर के बाद रायगढ़ के तमानार में अफीम की खेती पकड़ाई है। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। युवाओं को नशे की ओर धकेला जा रहा है।

नगरी-सिहावा क्षेत्र में भी अफीम की खेती का दावा

बघेल ने यह भी दावा किया कि उन्हें अपुष्ट जानकारी मिली है कि नगरी-सिहावा क्षेत्र में भी अफीम की खेती की जा रही है। एक भाजपा नेता के बड़े फार्महाउस में करीब 20 एकड़ जमीन के बीच अफीम उगाई जा रही थी। जैसे ही उन्होंने इस मामले को उठाया, संबंधित जगह पर अफीम की फसल को बुलडोजर से नष्ट कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोग पूरे प्रदेश को नशे में डुबाने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!