Optical Illusion: महिला का चश्मा कहीं खो गया है, क्या उसे खोज सकते हैं आप….

Optical Illusion: बच्चों को संभालना कितना मुश्किल होता है, इसका अंदाजा तो आप लगा सकते हैं। हर वक्त वे घर में इधर से उधर उधम ही मचाते रहते हैं। उन्हें शांति से एक जगह बैठना किसी सजा से कम नहीं लगता। ऐसा ही कुछ हाल इन दोनों बच्चों का भी है, जिन्होंने अपने पेट डॉग के साथ मिलकर पूरे घर को तहस-नहस कर दिया है। इसी बीच इनकी मम्मी को कुछ काम भी करना पड़ रहा है, जिसकी वजह से वह उन्हें संभाल नहीं पा रही हैं। जैसा कि आप देख पा रहे होंगे, तीनों ने मिलकर पूरे फर्श पर सामान फैलाया हुआ है। किताबें, खिलौने और न जानें क्या-क्या उन्होंने फर्श पर फैलाया हुआ है। लेकिन ये बस इतना ही नहीं है। इन्हीं सब सामानों के बीच इन्होंने अपनी मां का चश्मा भी कहीं छिपा दिया है। अब बिना चश्मे के इनकी मम्मी को काम करने में काफी दिक्कत हो रही हैं। इसलिए अब आपको उनका चश्मा ढूंढ़ने में मदद करनी पड़ेगी।

जैसा कि आप देख पा रहे होंगे, उस महिला की कोई विडियो कॉनफ्रेंस भी चल रही है, जिसके लिए उन्हें चश्मा चाहिए ही चाहिए ताकि वे ठीक से सब देख पाएं। इसलिए आपको बिना समय बर्बाद किए चश्मा खोजने में जुट जाना चाहिए, लेकिन इस बात का ख्याल रखिएगा कि आपको बस 6 सेकंड में चश्मा खोजना होगा। हां, समय थोड़ा कम है, लेकिन क्या करें, उस महिला को वो विडियो कॉनफ्रेंस भी तो करना है, जिसके लिए चश्मा बेहद जरूरी है। तो चलिए जल्दी-जल्दी चश्मा खोजिए।

क्या आपको मिला चश्मा? अभी तक नहीं मिला है। अरे नहीं, उस महिला को काफी देर हो रही है। चलिए खोजने में हम भी आपकी मदद करते हैं। अगर आप ध्यान से देखेंगे, तो आपको पता चलेगा कि घर के बाहर खड़ी गाड़ी के बोनट पर चश्मा लगा है। महिला वहां तक आसानी से पहुंच पाए, इसलिए हमने उसे मार्क भी कर दिया है।

Picture Courtesy: Pinterest

error: Content is protected !!