स्कूलों में त्योहारी छुट्‌टी के आदेश जारी, दिवाली, दशहरा में मिलेगा इतने दिनों का अवकाश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में इस महीने 6 दिन की त्योहारी छुट्‌टी हो रही है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक इस साल दशहरा की छुट्‌टी 6 दिन की होगी। ये 23 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर तक चलेगी। उसके बाद नवंबर में भी दिवाली की लंबी छुट्‌टी होगी। ये छुट्‌टी 11 नवंबर से 16 नवंबर तक होगी।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक निजी और शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को शिक्षण सत्र 2023 -24 में दशहरा, दीपावली, शीतकालीन की 6-6 दिन की छुट्टी मिलेगी।

ठीक इसी प्रकार छात्र छात्राओं को 46 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश भी मिलेगा। कुल 64 दिन का अवकाश मिलेगा। यह आदेश सभी सरकारी , अनुदान प्राप्त गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों और डीएड, बीएड, एमएड महाविद्यालयों के लिए प्रभावी होगा। दशहरा की छुट्टी दिनांक 23 से 28 अक्टूबर 2023 तक कुल 06 दिन रहेगी।

वहीं दीपावली पर छुट्टी दिनांक 11 से 16 नवंबर 2023 तक कुल 06 दिन रहेगी। दिनांक 25 से 30 दिसंबर 2023 तक शीतकालीन अवकाश कुल 06 दिन रहेगा और एक मई 2024 से 15 जून 2024 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।

error: Content is protected !!