नौकरी से निकाले जाने पर आक्रोश, रायपुर में हजारों मनरेगा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

रायपुर। प्रदेश के मनरेगा कर्मचारियों का प्रदर्शन पिछले दो महीने से अधिक समय से लगातार जारी है। आज भी मनरेगा कर्मचारियों ने रैली निकाली। इस रैली में हजारों मनरेगा कर्मचारी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने बूढ़ा तालाब से सप्रे शाला मैदान तक रैली निकली। उन्होंने कांग्रेस विधायकों से मिले समर्थन पत्र का बैनर बनाकर जमकर नारेबाजी की, साथ ही यह भी पूछा कि जब मांग जायज थी तो पूरी क्यों नहीं की? बता दें कि शासन ने कल 21 मनरेगा अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया है और उनके स्थान पर नियमित कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। इसी बात से मनरेगा कर्मचारियों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। शासन ने सहायक परियोजना अधिकारी के स्तर के अधिकारियों को नौकरी से निकाला है। वहीं, शासन के इस फैसले से मनरेगा कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि हम अपनी मांगों को लेकर पिछले दो महीने से अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे हैं और शासन की ओर पहले कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने के बाजाए नौकरी से निकाला जा रहा है और नई नियुक्ति की जा रही है।

error: Content is protected !!