Parliament Budget Session: संसद के बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी से हो चुकी है और आज सत्र के चौथे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत हो गई है. बता दें कि, दूसरे दिन वित्त मंत्री ने आर्थिक सर्वे पेश किया था. तीसरे दिन 1 फरवरी को वित्त मंत्री ने देश का आम बजट पेश किया था. आज बजट सत्र का चौथा दिन है. आज केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया. इस प्रस्ताव पर लोकसभा में 18 और राज्यसभा में 16 घंटे का समय तय किया गया है. इस प्रस्ताव पर बोलने वाले वक्ताओं की लिस्ट सामने आ गई है. राहुल गांधी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बोल रहे थे. अपने भाषण के दौरान उन्होंने चीनी घुसपैठ का मुद्दा उठाया जिसके बाद सदन में भारी हंगामा हो गया.
पूर्व सेना अध्यक्ष की किताब का जिक्र करने पर हंगामा
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बोल रहे थे. राहुल गांधी ने तेजस्वी सूर्या की ओर से भारतीय संस्कृति को लेकर कांग्रेस पर लगाए गए आरोप खारिज करते हुए कहा कि इसका जवाब देंगे. राहुल गांधी ने डोकलाम पर आर्मी चीज नरवाल को कोट करते हुए बोलना शुरू किया. इस पर राजनाथ सिंह खड़े हुए. इस पर जमकर हंगामा हुआ. स्पीकर ने राहुल गांधी से ऑथेंटिंकेट करने के लिए कहा. रक्षा मंत्री राजनाथ ने सवाल किया कि जिस किताब की बात कर रहे हैं, वह प्रकाशित हुई है कि नहीं हुई है. राजनाथ ने कहा कि ये किताब प्रकाशित नहीं हुई है. राजनाथ ने डोकलाम और चीनी घुसपैठ को लेकर राहुल गांधी का बयान शुरू होते ही तथ्य की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए. राहुल गांधी ने कहा कि यह किताब सरकार प्रकाशित नहीं होने दे रही है.
सदन को गुमराह न करे राहुल गांधी- राजनाथ सिंह
राहुल गांधी के बयान पर राजनाथ सिंह ने कहा कि सदन को गुमराह करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए राहुल गांधी को. उन्होंने कहा कि अपुष्ट चीजों का सदन में उल्लेखित नहीं करना चाहिए.
रक्षा मंत्री के बयान पर भरोसा करें- गृहमंत्री अमित शाह
राहुल गांधी पूर्व सेना अध्यक्ष नरवणे का बयान बताना चाहते थे, इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि बिना छपी पुस्तक का जिक्र न करें राहुल गांधी. गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री के बयान पर भरोसा करें.

