ब्रह्माकुमारीज द्वारा देशभक्ति पूर्ण रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

राजनांदगांव। आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज संस्था एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा संयुक्त रूप से पूरे भारत में मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ के स्थानीय सेवा केन्द्र वरदान भवन लालबाग में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के ब्रह्माकुमार भाई एवं ब्रह्माकुमारी बहनों ने देश भक्ति से ओतप्रोत रंगोली बनाई है जो जन सामान्य के अवलोकन हेतु आज 30 जनवरी से 2 फरवरी तक प्रतिदिन प्रातः 8 से 11 बजे तक एवं शाम 6 से 8 बजे तक खुली रहेगी। उपरोक्त जानकारी स्थानीय सेवा केन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहनजी ने दी।

error: Content is protected !!