इन राशि वाले रहें सतर्क, जानिए अपना राशिफल….

मेष 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, जिससे आपको खुशी होगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर असहजता बनी रहेगी

वृष 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप मन में संवेदनशीलता बनी रहेगी। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से संबंधों में अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।

मिथुन 
आज का दिन आपके लिए सावधान रहकर काम करने के लिए रहेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य गति पकड़ सकते हैं। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने समय का सदुपयोग करेंगे।

कर्क 
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको कार्यक्षेत्र के कामों में ढील देने से बचना होगा और आप अपने व्यवसाय में कुछ उपकरणों को भी शामिल कर सकते हैं।

सिंह 
आज का दिन आपके लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। आपकी साख सम्मान में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। शासन- प्रशासन के मामले में आपको तेजी बनाए रखनी होगी।

कन्या 
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी कार्य में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी साख और संबंध में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। दीर्घकालीन योजना बेहतर बनी रहेंगी।

तुला
आज के दिन आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आपको अपने करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आप जीवन शैली को सामान्य बनाने के लिए आप काफी प्रयास करेंगे।

वृश्चिक 
आज के दिन आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहने वाला है। स्थायित्व को बल मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्य में आप तीव्रता दिखाएंगे। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

धनु
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपको माता-पिता से अपने मन की किसी बात को कहने का मौका मिलेगा और आप अपने शारीरिक कष्टों को नजरअंदाज ना करें।

मकर 
आज का दिन आपके लिए शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपके बौद्धिक प्रयासों में तेजी आएगी।  किसी नीति -नियमों का पालन करेंगे। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे लोग भी हैरान रहेंगे।

कुंभ 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है और घर परिवार में रिश्तों में सहजता रहेगी। आपका किसी विशेष व्यक्ति के प्रति झुकाव रहेगा, जिससे आपके परिवार के सदस्यों को आपकी बात अच्छी नहीं लगेगी।

मीन
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। परिवार में आप लोगों के सामने अपनी बात आसानी से रख पाएंगे। सामाजिक गतिविधियों से आप अच्छा नाम कमाएंगे और आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।

error: Content is protected !!