मेष
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ नया करने के लिए रहेगा। आपको प्रमोशन मिलने से यात्रा करना पड़ सकती है। दोस्तों के साथ आप कही घूमने जा सकते हैं। आपकी अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आपका कोई पुराना लेनदेन क्लियर हो सकता है।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन लेकर आने वाला है। ऑफिस में काम कर रहे लोगों पर दबाव रहेगा। आप इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी कर सकते हैं। भाई व बहनों के साथ रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। आपको वाहनों का प्रयोग सावधानी से करना होगा।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन फालतू खर्चों से बचना होगा। आपको धन उधार देने से बचना होगा। आपको कोई फैसला सोच समझकर लेने की जरूरत है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपना समय बर्बाद करने से बचना होगा।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को आज के दिन कार्य क्षेत्र में मन लगाकर काम करने की जरूरत हैं। आप किसी पार्टी में जा सकते है। प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। आपको बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर करने की जरूरत है।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको अपने करियर को लेकर सोच समझकर फैसला लेने की जरूरत है। सामाजिक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको किसी दूसरे के मामलों में बोलने से बचना होगा। आपके बच्चे पढ़ाई में कुछ ढील दे सकते हैं।
कन्या
आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए रूके हुए कामों को पूरा करने के लिए है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका काम अच्छा चलेगा। आपके ऊपर कामों का दबाव ज्यादा रहेगा। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी कर सकते हैं। आप लंबे समय बाद अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मिल सकते है।
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। आप बच्चों के करियर के लिए कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। बिजनेस में डूबा हुआ धन आपको मिल सकता है। आपकी कोई खोई हुई प्रिय वस्तु आपको मिल सकती है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई मायनों में खास रहेगा। आपको नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने बिजनेस में कोई पार्टनरशिप कर सकते हैं। आप घर-मकान आदि की खरीदारी करने जा सकते है। जिसके लिए आपको कोई लोन पड़ सकता है। आपके सहयोगी कामों में आपका पूरा साथ देंगे।
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। कनूनी मामले आपके लिए समस्या खड़ी कर सकते है। आपके बच्चे किसी नए कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी महिला दोस्तों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
मकर
आज के दिन मकर राशि के जातकों को लेनदेन के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा। व्यापार से जुड़े मामलों में आपको लापरवाही बिल्कुल भी नहीं करनी हैं। आप शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट कर सकते है। आपकी लापरवाही से आपका कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छा प्रमोशन मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपका मन लगेगा। आप अपनी मौज-मस्ती में काफी खर्चा कर सकते है। जीवनसाथी और आपके बीच किसी तीसरे के आने से समस्याएं बढ़ सकती है।
मीन
आज के दिन मीन राशि के जातकों को अपने कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। संतान को पढ़ाई में कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपको अपने अनुभवी साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह के योग लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।