इन राशि वाले संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं, जानें अपना राशिफल….

मेष 
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको अपने बिजनेस में कुछ नुकसानों का सामना करना पड़ेगा, जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है। आपको ग्रस्त जीवन में भी कुछ कठिनाइयां आएंगी, जिनका आप डटकर सामना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

वृष 
आज का दिन आपकी सोच समझ से काम को पूरा करने के लिए रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सदस्य एक दूसरे के प्रति समर्पित नजर आएंगे। आप अपने काम में आगे बढ़ें, ये आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको एक साथ काफी काम हाथ लगने से आपका ध्यान इधर-उधर भटकेगा।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहना है। व्यापार में आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं।  आप अपने कामों को समय से पूरा करेंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है।

कर्क
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपको कानूनी मामलों में ढील देने से बचना होगा। आपके सहयोगी आपका फायदा उठा सकते हैं। यदि आप कोई बिजनेस करते हैं, तो उसे आप पूरा समय दें, तभी वह आपको अच्छा लाभ देगा। आप  किसी बात को पड़कर ना बैठे, नहीं तो परिवार के सदस्यों को आपकी वह बात बुरी लग सकती है।

सिंह 
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रहने वाला है।  आप अपने से ज्यादा दूसरों के काम पर ध्यान लगाएंगे, जिस कारण आपको व्यर्थ के वाद विवाद  बने रहेंगे। आपको अपने पिताजी से अपने मां की बात कहने का मौका मिलेगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो आपको उस धन के न मिलने से चिंता सताएगी।

कन्या
आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा। आपकी किसी निकटतम व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपको किसी बेहतरीन संपत्ति के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी से मांग कर वाहन ना चलाएं, नहीं तो दुर्घटना के होने की संभावना है। आपको अपने आस पड़ोस में किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो किसी से खरी खोटी सुनने को मिल सकती है।

तुला 
आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपको वाहन आदि के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे। वरिष्ठ सदस्य आपको यदि कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आपको कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक पद की प्राप्ति हो सकती हैं। आप अपने जीवन साथी से यदि किसी चीज की फरमाइश करें, तो उसे पूरी अवश्य करें। सोच समझकर आगे बढ़ें, जिससे आप अपने काम को समय से पहले आसानी से पूरा कर पाएंगे।

धनु 
आज का दिन आपके लिए सूझबूझ से काम करने के लिए रहेगा। आपका मन किसी काम के पूरा न होने से उदास रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बहुत अधिक रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। यदि आपने किसी नए काम की शुरुआत करने का सोचा है, तो उसमें भी आप कुछ समय रुके।

मकर 
आज आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेगी। जीवनसाथी से यदि कुछ मतभेद चल रहे थे, तो वह दूर होते दिख रहे हैं। व्यवसाय में आप चुटपुट लाभ की योजनाओं पर ध्यान दें। अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत करें। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।

कुंभ 
आज का दिन आपके लिए व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। आपको अपनी व्यवसाय में कुछ समस्याएं थी, लेकिन आप अपने भाइयों की मदद से दूर कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपको अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में चल रही कोई समस्या बढ़ सकती हैं, जिस कारण आपको  तनाव बना रहेगा। व्यवसाय में आपको कुछ योजनाओं से अच्छा लाभ ना मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे।

मीन 
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ा डिसीजन बहुत ही सोच विचार कर लेने के लिए रहेगा। आप किसी वाद विवाद से दूर रहें। आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें। व्यवसाय में आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में सभी लोग मिलकर  किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपने जीवन में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने पिताजी से बातचीत करेंगे।

 

 

error: Content is protected !!