पीएम मोदी ने रचा इतिहास, Instagram पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पार करने वाले दुनिया के पहले लीडर बने

PM Modi Instagram followers: देश हो या दुनिया, पीएम मोदी का हर जगह डंका बजता है. उनकी लोकप्रियता से दुनिया वाकिफ है. अब इसकी पुष्टि इंस्टाग्राम के डेटा से भी हो गई है. पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले ग्लोबल लीडर बन गए हैं. उनके आसपास दुनिया का कोई भी नेता नहीं है. प्रधानमंत्री मोदी ने पूरी दुनिया के लीडर्स को पछाड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड बनाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दूसरे नंबर पर हैं। पीएम मोदी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं।

पीएम मोदी के Instagram पर 10 करोड़ से भी ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। इस रेकॉर्ड के साथ उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित पूरी दुनिया के वर्ल्ड लीडर्स को पछाड़ दिया है।

US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप 43.2 मिलियन (4.3 करोड़) फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट प्रबोवो सुबियांटो 15 मिलियन (1.5 करोड़) फॉलोअर्स के साथ तीसरे नंबर पर हैं। ब्राजील के प्रेसिडेंट लूला 14.4 मिलियन (1.4 करोड़) फॉलोअर्स के साथ चौथे नंबर पर हैं। तुर्की के प्रेसिडेंट एर्दोगन 11.6 मिलियन (1 करोड़ 16 लाख) फॉलोअर्स के साथ पांचवे नंबर पर हैं। अर्जेंटीना के प्रेसिडेंट जेवियर माइली 6.4 मिलियन (60 लाख) फॉलोअर्स के साथ छठे नंबर पर हैं।

दूसरे भारतीय नेताओं के फॉलोअर्स की संख्या देखें तो उनमें भी पीएम मोदी काफी आगे हैं। कोई दूसरा नेता उनके आसपास भी नहीं है। भारत की बात करें तो दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं, जिनके लगभग 16.1 मिलियन (1.6 करोड़) फॉलोअर्स हैं। उनके बाद राहुल गांधी हैं, जिनके लगभग 12.6 मिलियन (1.2 करोड़) फॉलोअर्स हैं।

इजरायली संसद ने एक दिन पहले ही पीएम मोदी को स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल से सम्मानित किया है। यह इजरायली संसद का सबसे बड़ा सम्मान है। ये अपडेट ऐसे समय सामने आया है, जब पीएम मोदी दो दिन के इजरायल दौरे पर हैं। यह अवॉर्ड भारत और इजरायल के बीच स्ट्रेटेजिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए PM मोदी के अपनी पर्सनल लीडरशिप के जरिए असाधारण योगदान के लिए दिया गया है। इजरायली पार्लियामेंट में PM मोदी के भाषण के बाद उन्हें यह मेडल दिया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में मेटा के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से जुड़े थे. पिछले दस सालों में उनका अकाउंट दुनिया के लीडर्स के बीच सबसे अधिक एंगेजिंग डिजिटल स्पेस में से एक बन गया है. पीएम मोदी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से दोगुने हैं. असल में दुनिया के पांच बड़े ग्लोबल लीडर्स के कुल फॉलोअर्स पीएम मोदी के अकेले फॉलोअर्स की गिनती से कम ही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!