PNB LBO Recruitment : लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए लास्ट डेट एक्सटेंट, इन स्टेप्स से करें अप्लाई

PNB LBO Recruitment 2025 : पंजाब नेशनल बैंक की ओर से लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। जो उम्मीदवार पीएनबी में नौकरी करने के लिए PNB LBO 2025 परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इन पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, अब वे 01 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें, PNB LBO 2025 के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि इससे पहले 23 नवंबर, 2025 निर्धारित की गई थी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक अब उम्मीदवार 01 दिसंबर तर अप्लाई कर सकते हैं।

pnb lbo 2

इतनी मिलेगी सैलरी

चयनित अभ्यर्थियों को वेतन स्कैल-पे 48,480 रुपये से लेकर 85,920 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।

पात्रता मानदंड

  • इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष व अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
  • लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

ऐसे करें खुद अप्लाई

पीएनबी की ओर से  लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में उम्मीदवारों की मदद के लिए यहां कुछ आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिन्हें फॉलो करके अभ्यर्थी स्वयं अप्लाई कर सकते हैं।

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाकर विजिट करें।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर करियर सेक्शन पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद ईमेल आईडी और मोबाइल नबंर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर लें।
  • अब दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 150 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा। सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को परीक्षा में सफल होने के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

error: Content is protected !!