हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा:खुशहाल भारत के लिए संकल्पित है कांग्रेस

उत्तर ब्लाॅक के वार्ड 31 व 32 में निकली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में कांग्रेसियो ने लोगों से कहा

यात्रा को मिल रहा भरपूर सहयोग वार्डवासी बढ़चढ़कर ले रहे हिस्सा, फुलमालाओं से यात्रा का हो रहा जगह-जगह स्वागत

राजनांदगांव। कांग्रेस 137 सालों से भारत के प्रगति के लिए समर्पित है, आजादी के बाद देश को एकसूत्र में पिरोना हो या आजाद देश को सामाजिक, आर्थिक व वैज्ञानिक उंचाईयों पर ले जाना हो। कांग्रेस हर मुश्किल समय में भारत को जोड़ने का काम किया है। इन्हीं उद्देश्यों को पुनः स्थापित करने शीर्षनेतृत्व के आव्हान पर प्रदेश कांग्रेस के निर्देशन व शहर कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन एवं उत्तर ब्लाॅक के नेतृत्व में 08 फरवरी बुधवार को वार्ड नं 31 व 32 में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व वार्डवासी शामिल हुए।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के आदेशानुसार व शहर जिला कांग्रेस प्रभारी  अरूण सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार छग अंत्याव्यवसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त राजनांदगांव शहर प्रभारी धनेश पाटिला, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन व उत्तर ब्लाॅक कांग्रेस प्रभारी श्रीमती शारदा तिवारी के सानिध्य व उत्तर ब्लाॅक अध्यक्ष आसिफ अली के नेतृत्व में लखोली वार्ड 32 से निकली राजीव नगर ब्रम्हदेव चैक से निकली जो शिव मंदिर से होते हुए लखोली स्कूल चैक से राहुल नगर होते हुए जनता कालोनी होते हुए केशर नगर अटल आवास कालोनी होते हुए यात्रा सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल के निवास पर यात्रा का समापन हुआ। वहीं महिला समूह द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का तिलक लगाकर फुलमालाओं से स्वागत किया। यात्रा लगभग दोनों वार्ड मिलाकर 5 किलोमीटर चली। इस दौरान वार्ड पार्षद मनीष साहू, नरेश साहू, मनीष अग्रवाल, अमित जंघेल, मोनू खान, देवेन्द्र साहू, दीनू साहू, सतीष तुके, पोषण साहू, सोनूराम साहू, नसीम खान, उमेश गर्ग व बूथ नं 58, 61, 65 के सक्रिय कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।
राहुल गांधी जी के संदेश पत्र को वार्डवासियों से जनसंवाद करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुल जी एक ऐसा भारत बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है जहां हर भारतीय के पास सामाजिक खुशहाली के साथ-साथ आर्थिक समृद्धि हो। देश को एक सूत्र में पिरोना हो या फिर आजाद देश को सामाजिक, आर्थिक और वैज्ञानिक उंचाईयों पर ले जाना हो, कांग्रेस देश को जोड़ने का कार्य किया है। इन्हीं एकता और भाईचारे का संदेश घर-घर तक ले जाने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अभियान की शुरूआत की है।
उत्तर ब्लाॅक कांग्रेस प्रभारी श्रीमती शारदा तिवारी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीति के कारण देश में किस तरह महंगाई बढ़ रही है जिसके कारण गृहणी बहनों को जीना दूभर हो गया है। जिसको लेकर कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है आम जनता को राहत दिलाने में लगातार प्रयास कर रही है।
उत्तर ब्लाॅक अध्यक्ष आसिफ अली ने वार्डवासियों को राज्य सरकार की उपलब्धियों व जनहितकारी योजनाओं को साझा करते हुए कहा कि भाजपा के 15 साल के कुशासन में सिर्फ छलाव मिला और वहीं किसानपुत्र भूपेश बघेल जी की सरकार हर वर्ग के उत्थान करने में लगी है। जबकि केन्द्र की मोदी सरकार देश अर्थव्यवस्था बिगड़ कर रख दी है जिसके कारण आज महंगाई लगातार बढ़ रही है। जिसको लेकर माननीय राहुल गांधी जी लगातार विरोध करा रही है।
यात्रा के दौरान प्रमुख रूप से दक्षिण ब्लाॅक कांग्रेस प्रभारी श्रीकिशन खंडेलवाल, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, सविता ठाकुर, मोहम्मद यहया, दक्षिण ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, महामंत्री झम्मन देवांगन, नरेश शर्मा, ज्योति शर्मा, मोहिनी सिन्हा, योगेन्द्र प्रताप सिंह, मोहनी सिन्हा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, पार्षद दुलारी साहू, भागचंद साहू, पूर्णिमा नागदेवे, सतीश मसीह, महेश साहू, एल्डरमैन मामराज अग्रवाल, प्रभात गुप्ता, प्रतिमा बंजारे, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, अब्बास खान, सुनीता सिन्हा, इंशाक खान, केशव पटेल, रीना पटेल, डा.राकेश कुमार, अर्जुन सिंह कुर्रे, खेमचंद साहू, भैरव सिन्हा, राजेश पटेल, प्रवीण चैरसिया, जयेश साहू, संदीप जायसवाल, सतीश उके, विशाल, सुकृत गुप्ता, भूपेन्द्र साहू, राकेश डेकाटे, योगेश साहू, संदीप सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व वार्डवासी एवं उत्तर ब्लाॅक के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!