


परिजनों द्वारा राजनांदगांव पुलिस को दिया धन्यवाद
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में गुम इंसान के मामलों में संवेदनशील रहते हुए गुम इंसानों की तलाश हेतु ‘‘ऑपरेशन तलाश’’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 01 जून से 24 जुलाई तक राजनांदगांव पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गुम हुए 77-महिला व 79- पुरूष तथा 03 बालिका व 01 बालक सहित कुल-160 गुमशुदा व्यक्तियों को बरामद किया गया है। जिसमें से 04- मध्यप्रदेश, 03 तेलगांना, 04-महाराष्ट्र से बरामद किया गया है। इसी प्रकार पुराने गुम इंसानों में वर्ष 2010 से गुम 01 महिला कु.वंदना उम्र 30 साल, वर्ष 2019 से गुम पुरूष राजा यादव उम्र 24 साल एवं वर्ष 2023 से गुम पुरूष नंदकुंवर उम्र 24 साल जैसे पुराने गुम इंसान मामलों में भी पुलिस को दस्तयाब करने में सफलता मिली है, अन्य गुम इंसान में वर्ष 2024 एवं 2025 में गुम इंसान व बालक बालिका शमिल हैं। सभी गुम इंसानों को उनके स्वजनों के सुपुर्द किया गया है।
अभियान की सफलता के लिए राजनांदगांव पुलिस गुम इंसानों के स्वजन से संपर्क कर आवश्यक जानकारी हासिल कर तकनीकी माध्यम का उपयोग कर गुम इंसान को दस्तयाब करने में राजनांदगांव पुलिस को सफलता मिली। पुलिस के हाथ कई ऐसे गुम इंसान लगे हैं, जो कई वर्षों से गायब थे। स्वजन काफी हाथ-पैर मारने के बाद इनके मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे। गुम इंसान दस्तयाब कर उनके परिजनों को सौपा गया जिससे उनके परिजनों में खुशी का माहौल है,उनके परिजनों द्वारा पुलिस को साधुवाद दिया गया।

